प्रतापगढ़: चौहारी गंज बाजार के पास स्थित एक गांव से युवक ने किशोरी को घर से भगा लिया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के चौहारी गंज बाजार के पास स्थित एक गांव के रहने वाले एक पिता का आरोप है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो घर पर ही रहकर पास के स्कूल में पढ़ती है। थाना क्षेत्र के ही खैरागौरबारी का रहने वाले एक युवक की रिश्तेदारी उसके गांव में है। उक्त युवक अपनी रिश्तेदारी आता जाता था। इसी दौरान वह उनकी 17 वर्षीय पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया ।