उचेहरा: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल मैहर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी
मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने शनिवार शाम शिविल अस्पताल मैहर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम दिव्या पटेल, अस्पताल प्रभारी डॉ आरएन पाण्डेय सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की व्यावस्थाओ को लेकर जताई नाराजगी,व्यवस्था दुरुस्त करवाने दिया मौखिक आदेश।