नशेड़ी युवक का वन-वे प्वाइंट पर उत्पात, होमगार्ड जवान से झूमा-झटकी
सतना के स्टेशन रोड स्थित एमएलबी स्कूल मोड़ पर रविवार शाम एक नशे में धुत युवक ने वन-वे प्वाइंट पर जमकर हंगामा किया। उसने ट्रैफिक स्टॉपर गिरा दिए, जिससे ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान बृजगोपाल गर्ग को हल्की चोट लगी। रोकने पर युवक ने जवान से झूमा-झटकी की और पुलिस पहुंचने से पहले फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।#Satna #BreakingNews #TrafficPolice #HomeGuard #ViralVideo LawAndOrder MadhyaPradesh