धर्मनगरी की गरिमा तार-तार: चित्रकूट की सड़क पर हुक्का, शराब और अश्लील डांस, VIDEO वायरल
सतना/चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोस्थली और प्रदेश सरकार द्वारा घोषित पवित्र धार्मिक नगरी चित्रकूट की मर्यादा उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब जन्मदिन के नाम पर बीच सड़क हुक्का, शराब और तेज संगीत पर हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात नगर परिषद कार्यालय के सामने दिल्ली नंबर की कार से पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों ने सार्वजनिक सड़क पर हुक्का पिया, शराब का सेवन किया और तेज आवाज में संगीत बजाकर डांस किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जब इस हरकत का विरोध किया तो युवक बहस करने लगे, लेकिन भीड़ बढ़ती देख कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चित्रकूट केवल एक शहर नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र ह�