सतबरवा: प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक, नेशनल हाईवे में गई जमीन के सत्यापन का मुद्दा उठा
शुक्रवार दोपहर 3 बजे से सतबरवा प्रखंड कार्यालय सभागार पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें कृषि, कल्याण, मनरेगा तथा दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना उन्मुखीकरण तथा पेयजल आपूर्ति में हो रही परेशानी का जिक्र विशेष तौर से किया गया। प्रमुख रीमा देवी ने अध्यक्षता की, संचालन बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने किया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रोशन पाठक ने योजनाओं को बताया।