सतबरवा: शबरी जयंती पर झारखंड में राजकीय अवकाश की मांग, हम पार्टी सेक्युलर के जिला अध्यक्ष ने की अपील
हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने सोमवार शाम 5 बजे एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि शबरी जयंती पर झारखंड में राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। इसके लिए हम पार्टी सेक्युलर का पलामू जिला प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।