सतबरवा: एनएसयूआई ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्था के लिए कुलसचिव का घेराव किया
एनएसयूआई ने गुरुवार दोपहर 3 बजे नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलसचिव का घेराव किया। इसका नेतृत्व झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने किया। कहा कि अथक प्रयास के बाद बने विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के हित कोई कार्य नहीं कर पा रहा है। दिन प्रतिदिन गर्त की ओर ले जाया जा रहा है, जिसे एनएसयूआई पलामू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।