सतबरवा: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने बकोरिया गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की आधारशिला रखी
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि सड़क विकास का पहला पैमाना होता है। अच्छी सड़क होने से कनेक्टिविटी दूरदराज के क्षेत्रों से होते हुए प्रखंड व जिला मुख्यालय तक होता है। विधायक मंगलवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत बकोरिया गांव में बैजनाथ रजक के घर से दुर्गाबाड़ी होते हुए कमारु गांव तक सड़क योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।