सतबरवा: बीएलबीसी सतबरवा की बैठक में बैंकों को कई निर्देश दिए गए, सख्ती से पालन करने को कहा गया
सतबरवा में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार शाम 4 बजे से हुई,जिसमें सभी बैंकों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि लंबित पड़े कार्य को अविलंब निपटाएं तथा जिन खातों में ई-केवाईसी लगा हुआ है, उसे हटाकर खाताधारी को सहूलियत प्रदान करें। बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने सभी बैंकों को नया खाता खोलने की जरूरत बताई।