हाथरस: आशीर्वाद कुंज कॉलोनी में बाइक सवार लोगों ने युवक के घर पर चलाई गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आशीर्वाद कुंज कॉलोनी में बीती रात बाइक सवार अज्ञात लोगों ने डालचंद नाम के युवक के घर पर गोलियां चला कर दहशत पैदा कर दी और मौके से बाइक से भागते में सीसीटीवी कैमरे में हमलावर कैद हो गए हैं। आज दिन मंगलवार को पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की है।