हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को मोहल्ला लाला का नगला के पास से एक अवैध तमंचा एवं कारतूस सहित किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर कोतवाली पुलिस ने आज दिन सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को मोहल्ला लाला का नगला के पास से एक अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उक्त युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।