हाथरस: बर्मा कॉलोनी निवासी एक महिला ने हाथरस गेट थाने में दी शिकायत, कहा- मेरे बच्चों को गांजा पिलाता है दबंग
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के वर्मा कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने कॉलोनी में ही रहने वाले दबंग किस्म के युवक के खिलाफ आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। महिला का कहना है की छोटू नाम का दबंग किस्म का युवक गांजे का व्यापार एवं मेरे बच्चे को गांजे पिलाता है जिससे कॉलोनी का माहौल बिगड़ रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।