हाथरस: नगला गजुआ गांव के पास बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
जनपद हाथरस के गांव नगला गजुआ के पास बीती देर रात रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक व्यक्ति के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि व्यक्ति घर से खेत पर जा रहा था तभी रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।