हाथरस: न्यायालय में तारीख पर न जाने पर गांव जैनी गढ़ी में मां-बेटे के साथ गांव के कुछ लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जैनी गढ़ी में बीती रात गांव के कुछ लोगों ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। न्यायालय में तारीख पर न जाने पर गांव के कुछ लोगों ने मां बेटी को मारपीट कर घायल किया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मां बेटे का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले को लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है ।