फर्रुखाबाद: पतंजलि के योग को बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग भी कर सकते हैं, योग से शरीर तंदुरुस्त होता है - मंडलायुक्त कानपुर मंडल
मंडल आयुक्त कानपुर मंडल के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि 12वीं साल का आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं, आज का दिन 21 जून दुनिया में सबसे लंबा दिनों में गिना जाता है, और योग दिवस को सोच समझकर आज के दिन 21 जून को रखा गया है, आज का दिन भी है योगा फॉर हेल्दी एजिक यानी जो जनसंख्या बढ़ती जा रही है, साथ-साथ बुजुर्ग की तरफ से भी जनसंख्या बढ़ती जा रही है