कुंडा: जेठवारा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 16 व्यक्तियों को विभिन्न इलाकों से किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले 16 व्यक्तियों को जेठवारा पुलिस ने विभिन्न इलाके से गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार शाम 7:00 जेठवारा पुलिस द्वारा कुल 16 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने नशा करने के मामले में हिरासत में लिया है।