पीरटांड: 32 हाथियों का झुंड इन दिनों पीरटांड समेत विभिन्न प्रखंडों में विचरण कर रहा है, केशवाडीह की ओर निकला झुंड
32 हाथियों का झुंड इन दिनों पीरटांड और ,डुमरी और मुफस्सिल थाना इलाके में विचरण कर रहा है। खबर है कि गुरुवार को 2:00 बजे हाथियों का झुंड इलाके से केशवाडीह की ओर गया है।हाथियों के झुंड के द्वारा कुछेक स्थानों पर नुकसान भी पहुंचाया गया है।हाथियों के कारण अभी जिले के गिरिडीह, पीरटांड, डुमरी, सरिया एवं बिरनी प्रखंड के कई गांव के लोग डरे हुए हैं।