पीरटांड: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पीरटांड और डुमरी के बीच अटके गांव में नारी चौपाल का आयोजन किया गया
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पीरटांड और डुमरी के बीच अटकी गांव में बुधवार को 3 बजे तक नारी चौपाल का आयोजन किया गया। नारी चौपाल के माध्यम से बालिकाओं के लिए अधिक अवसरों का समर्थन करने, शिक्षा, कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, महिलाओं के प्रति हिंसा और बाल विवाह, गुड टच-बैड टच, जेंडर समानता से संबंधित चर्चा हुई।