पीरटांड: बनियाडीह स्थित ऑफिसर क्लब के पीछे झाड़ियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
बनियाडीह स्थित ऑफिसर क्लब के पीछे झाड़ी उगे जमीन पर मंगलवार को 1 बजे आग लग गई। इस दौरान आग की लपटों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सीसीएल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। वहीं जानकारी के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगलगी की इस घटना में वहां लगे पेड़ पौधे झुलस गए। गौरतलाप है कि पहले भी यहां आग लगी थी।