हरिद्वार: डाक कांवड़ की शुरुआत होने के साथ ही बढ़ी पुलिस की चुनौती, एसएसपी ने बहादराबाद में निरीक्षण के दौरान संभाली कमान
हरिद्वार में डाक कांवड़ की शुरुआत होने के साथ ही पुलिस प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बहादराबाद में निरीक्षण किया और खुद व्यवस्थाओं की कमान संभाली। उन्होंने बहादराबाद टोल प्लाजा पर बड़े डीजे लेकर पहुंचे कांवड़ियों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कांवड़ यात्रा का मार्ग का जायजा भी लिया।