हरिद्वार: एसटीएफ, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने श्यामपुर से गिरफ्तार किए तीन वन्यजीव तस्कर, दो हाथी दांत बरामद
STF, वन विभाग और पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने आज हरिद्वार के श्यामपुर से तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद हुए है। बरामद दोनों दांत का वजन 14 किलो है, जिनकी मार्केट वैल्यू लाखों में बताई जा रही है। श्यामपुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे एसटीएफ के सीओ आरबी चमोला ने पूरे मामले का खुलासा किया है।