हरिद्वार: चंडी घाट क्षेत्र में करंट से तड़फ रही महिला को फायर यूनिट कर्मचारियों ने बचाया
चंडी घाट क्षेत्र में नीलधारा पार्किंग के पास बिजली के तारों में उलझने से एक महिला करंट से तड़फने लगी। मौके पर तैनात फायर यूनिट के कर्मचारियों ने हाथों में रबर के दस्ताने पहुंच कर घसीट के बचा लिया। बेहोशी की हालत में स्थानीय निवासी महिला आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। आलाधिकारियों ने फायर यूनिट कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है।