हरिद्वार: चलती ऑडी कार में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, दूधाधारी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर पर घटी घटना
हरिद्वार - देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूधाधारी चौक के पास फ्लाईओवर पर चलती ऑडी कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों के मुताबिक ऑडी कार के बोनट में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर लगे जाम को डेढ़ घंटे बाद खुलवाया जा सका