हरिद्वार: 269.42 ग्राम चरस के साथ बहादराबाद पुलिस ने शांतरशाह में सल्फर मोड़ से पकड़ा तस्कर
कांवड़ मेले में चरस की सप्लाई करने की फिराक में लगे एक आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवकुमार के कब्जे से पुलिस को 269.42 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी युवक के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को शांतरशाह में सल्फर मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।