हरिद्वार: कांवड़ मेले में सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर लगाए गए अस्थाई चिकित्सा शिविर, शंकराचार्य चौक पहुंचे CMO ने दी जानकारी
कांवड़ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी तैयार है। जिले भर में सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर अस्थाई चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में सभी जरूरी दवाओं को रखने के साथ ही चिकित्सकों की तैनाती की गई है। 24×7 चलने वाले इन अस्थाई शिविरों के अलावा मेला क्षेत्र में बाईक और राफ्ट एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। रविवार को शंकराचार्य चौक पहुंचे CMO ने यह जानकारी दी।