उधवा: उधवा में भाजपा का प्रदर्शन: आदिवासी अभिनेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
आदिवासी अभिनेत्री एवं समाजसेवी निशा भगत की मौत के मामले में न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शनिवार को उधवा प्रखंड के पाकीजा मोड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उधवा मंडल अध्यक्ष पिंटू घोष उर्फ कालू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।