गिर्वा: उदयपुर गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, महिला ने पुलिस को किया गुमराह, सच्चाई आई सामने
Girwa, Udaipur | Feb 15, 2025 उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कथित गैंगरेप मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस जांच में यह दावा झूठा निकला। दरअसल, महिला की अपने करीबी रिश्तेदारों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गई और गीतांजलि हॉस्पिटल के बाहर पहुंची। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में महिला ने इसे गैंगरेप की घटना बताया।