गिर्वा: CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, कृष्णपुरा सहित जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने दिया पहला पेपर
Girwa, Udaipur | Feb 15, 2025 शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं है। और पहला पेपर इंग्लिश का था। परीक्षा से पहले छात्र तनाव में दिखे, लेकिन पेपर के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कृष्णपुरा स्थित स्कूल से शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे परीक्षा देकर निकले छात्रों का कहना है कि उम्मीद के मुकाबले पेपर काफी आसान था, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ गया।