गिर्वा: बोडी वाला पहाड़ी पर लगी भीषण आग, वन्यजीवों और वनस्पति को हुआ भारी नुकसान
Girwa, Udaipur | Feb 14, 2025 उदयपुर: निकटवर्ती कानपुर गांव की बोडी वाला खातेदारी पहाड़ी पर शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिससे पहाड़ी की जंगली वनस्पति, घास-फूस और वन्यजीवों को भारी नुकसान हुआ। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत हुई। बड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुछ हिस्सों में आग पर काबू पाया।