गिर्वा: नगर निगम की टीम ने गुलाब बाग रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई, अवैध रूप से लगाए गए केबिनों को हटाया
Girwa, Udaipur | Feb 14, 2025 नगर निगम ने गुलाब बाग रोड पर अवैध अतिक्रमण वालों पर की कार्यवाही। दरअसल शुक्रवार को निगम के आतिक्रमण निरोधी दस्ते ने गुलाब बाग रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान दस्ते ने रोड मे किनारे अवैध रूप से लगाए गए केबिनों को हटाया। साथ ही केबिनों को निगम की टीम ने जब्त करते हुए अपने कब्जे में लिया।