पचरुखी: निजामपुर से शराबी गिरफ्तार, जुर्माना भरने के लिए सिवान भेजा गया
सराय थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात निजामपुर गांव से शराब के नशे में धुत एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी निजामपुर निवासी मुन्ना सिंह बताया जा रहा है। जिसे शनिवार को दोपहर एक बजे आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।