पचरुखी: सरौती मठ के मठाधीश ने कुंभ की व्यवस्थाओं के लिए योगी सरकार की सराहना की
सरौती मठ के मठाधीश महंत मुरारी दास त्यागी ने कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ की। मुरारी दास त्यागी ने कहा कि कुंभ में उत्तर प्रदेश की आदित्य नाथ योगी सरकार ने सुरक्षा आदि के जो व्यवस्था किए थे वे अभुतपूर्व हैं। लोकतंत्र में शिकायत करने वालों का मुंह बंद नहीं किया जा सकता।