पचरुखी: ग़म्हरिया बाजार में बाइक की टक्कर से जदयू नेता घायल
पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार पर शनिवार की दोपहर दो बजे बाइक की ठोकर से जेडीयू नेता राजबली सिंह घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। हालांकि सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।