पचरुखी: बरियारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर युवक हुआ घायल
बरियारपुर गांव के समीप शुक्रवार की संध्या सात बजे बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घायल छपरा जिले के रसूलपुर निवासी संदीप कुमार बताया जा रहा है। संदीप कुमार सिवान से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह गिरकर जख्मी हो गया।