पचरुखी: मोहम्मदपुर मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने काटे चालान
पचरुखी थाना पुलिस ने शनिवार की दोपहर ढाई बजे मोहम्मदपुर के समीप सघन वाहन जांच किया। इस दौरान बगैर कागजात के बाइक ड्राइव कर रहे लोगों से 12 हजार रुपए के चालान काटे गए। थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि हेलमेट,इंश्योरेंस,पंजीयन आदि की जांच की गई। इस दौरान कुल 12 हजार रुपए के चालान काटे गए।