पचरुखी: चांप गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किशोर घायल
सराय थाना क्षेत्र के चाप गांव के समीप शुक्रवार की संध्या साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार किशोर जख्मी हो गया। जख्मी किशोर को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़रम निवासी सोनू कुमार साइकिल से पचरुखी की ओर आ रहा था।