अमरिया: अमरिया क्षेत्र में सप्लाई से पहले नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी गई, तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना जहानाबाद पुलिस ने नशीली दवाइयों के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो कारों से करीब 1 लाख 20 हजार प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियां और 54 हजार 550 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, ये नशीली दवाइयां अमरिया क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए लाई गई थीं।