चांदवा: मुखिया रंजीत उरांव ने कहा, उचित संसाधन व प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है
चंदवा पूर्वी पंचायत के मुखिया रंजीत उरांव ने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे पंचायत क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके बीच जर्सी एवं फुटबॉल का वितरण किया। इस दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। मौके पर मुख्य रूप से चंद्रदेव पाहन मौजूद थे।