भगवानपुर: महेशपुर गांव में अमृत का शव पहुंचते ही मचा कोहराम, मां की चीत्कार से दहला गांव,
मकान मालकिन को बताया था भाई बहन
तेयाय ओपी क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी भारत भूषण शर्मा के करीब 21 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार शर्मा का शव शनिवार दोपहर करीब दो बजे गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेटे के शव से लिपटकर मां सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार, अमृत बीते रविवार को नौकरी की तलाश में बेगूसराय गया था।