थरथरी: हांसेपुर गांव के पास आवास सूची विवाद में आवास सहायक की पिटाई, हालत गंभीर होने पर बिहारशरीफ रेफर
जैतपुर पंचायत में बुधवार को आयोजित आमसभा से लौट रहे आवास सहायक शंभु कुमार को हांसेपुर गांव के पास बदमाशों ने बाइक रुकवाकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट में बेहोश होकर सड़क पर गिरे शंभु को थरथरी पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शंभु कुमार जैतपुर व अमेरा पंचायत के आवास सहायक हैं। आमसभा समाप्त हो