राज्य सरकार के शहरी एवं ग्रामीण विकास शिविरों के तहत जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की एराल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगे ग्रामीण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति जानी और अधिकारियो को निर्देश दिए।