Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

महादेव शाखा की तरफ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं

Maunath Bhanjan, Mau | Oct 2, 2025

MORE NEWS

मऊ: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, चला चेकिंग अभियान

मऊ: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, चला चेकिंग अभियान

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 4, 2026

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, विभिन्न मंडलों ने दर्ज की शानदार जीत

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच लगातार जारी है। प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 08 अगस्त, 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को कुल सात मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
दिन का पहला मुकाबला सहारनपुर मंडल एवं मेरठ मंडल के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मैच में सहारनपुर मंडल ने अंतिम क्षणों में गोल दागते हुए 1-0 से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से पराजित किया। गोरखपुर की ओर से दानिश एवं शिवम ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।
तीसरे मुकाबले में आगरा मंडल ने मुरादाबाद मंडल पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। आगरा की ओर से ऋषभ, आदित्य एवं उमेश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल किए।
चौथे मैच में लखनऊ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-0 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से अफजल, दर्श एवं शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पांचवें मुकाबले में अयोध्या मंडल ने देवीपाटन मंडल को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की।
छठे मैच में वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 8-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। वाराणसी की ओर से अफ्रीदी, हिमांशु एवं मनोज ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर टीम को शानदार विजय दिलाई।
दिन के अंतिम मुकाबले में बरेली मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम की।
प्रतियोगिता के दौरान उपक्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ जय प्रकाश सिंह, जिला ओलंपिक संघ मऊ के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ मऊ के सचिव हाजी मुन्नौवर अली सहित शकील अहमद, इरशाद अहमद, हामिद नूरुल होदा, जाफर इकबाल, लल्लन, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, मोइन अली तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, विभिन्न मंडलों ने दर्ज की शानदार जीत खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच लगातार जारी है। प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 08 अगस्त, 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को कुल सात मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दिन का पहला मुकाबला सहारनपुर मंडल एवं मेरठ मंडल के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मैच में सहारनपुर मंडल ने अंतिम क्षणों में गोल दागते हुए 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से पराजित किया। गोरखपुर की ओर से दानिश एवं शिवम ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। तीसरे मुकाबले में आगरा मंडल ने मुरादाबाद मंडल पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। आगरा की ओर से ऋषभ, आदित्य एवं उमेश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल किए। चौथे मैच में लखनऊ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-0 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से अफजल, दर्श एवं शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पांचवें मुकाबले में अयोध्या मंडल ने देवीपाटन मंडल को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की। छठे मैच में वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 8-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। वाराणसी की ओर से अफ्रीदी, हिमांशु एवं मनोज ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर टीम को शानदार विजय दिलाई। दिन के अंतिम मुकाबले में बरेली मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान उपक्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ जय प्रकाश सिंह, जिला ओलंपिक संघ मऊ के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ मऊ के सचिव हाजी मुन्नौवर अली सहित शकील अहमद, इरशाद अहमद, हामिद नूरुल होदा, जाफर इकबाल, लल्लन, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, मोइन अली तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 4, 2026

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

नगरीय क्षेत्र के मुख्य मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त कराएं सभी अधिशासी अधिकारी-:- जिला अधिकारी

सत्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी।

जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधीन संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स (पीएम स्वनिधि) योजना की निकायवार एवं बैंकवार प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों एवं निकायों में प्राप्त आवेदनों तथा उनके सत्यापन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। परियोजना निदेशक डूडा श्री अरविंद पांडे ने बताया कि जांच हेतु कुल 46,886 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 10,890 आवेदन तहसील स्तर तथा 14,431 आवेदन निकाय स्तर पर सत्यापन हेतु लंबित हैं। इस प्रकार कुल 25,321 आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित पाए गए।
समीक्षा के दौरान तहसील एवं निकाय स्तर के आंकड़ों में अंतर (मिसमैच) पाए जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निकायों से प्राप्त सभी आवेदनों का पुनः परीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुल प्राप्त आवेदनों, सत्यापित आवेदनों एवं लंबित मामलों का मिलान कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही लेखपालों द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिशासी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आंकड़ों का मिलान कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा में मोहम्मदाबाद गोहना एवं मऊ सदर तहसीलों के अंतर्गत नगर निकायों में सत्यापन कार्य लंबित पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ दिया जाए तथा अपात्र व्यक्तियों को किसी भी दशा में लाभान्वित न किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्रता की जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ की जाए तथा सभी आंकड़े तर्कसंगत एवं प्रमाणिक हों।
जियो टैगिंग की समीक्षा में बताया गया कि कुल 5,180 आवासों की जियो टैगिंग के सापेक्ष 1,005 आवासों की जियो टैगिंग अभी शेष है। जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले लेखपालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा एक सप्ताह के भीतर समस्त लंबित जियो टैगिंग पूर्ण कराने को कहा। लेखपालवार समीक्षा के दौरान उप जिलाधिकारी सदर को डाटा का मिलान कर संबंधित लेखपालों को अंतिम चेतावनी जारी करने तथा 10 दिनों में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन लाभार्थियों ने प्रथम किस्त प्राप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उन्हें चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
प्री-वेरिफिकेशन जियो टैगिंग की समीक्षा में 2,088 के सापेक्ष मात्र 411 प्रकरणों में कार्य पूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा समस्त लेखपालों को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रथम ऋण के लिए निर्धारित 19,275 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 15,347 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 14,545 ऋण स्वीकृत तथा 14,361 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त न होने पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को स्ट्रीट वेंडरों से संपर्क कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों के आवेदन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैंकवार लंबित ऋण वितरण की समीक्षा में बैंक अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के बैंक न पहुंचने की बात कही गई। इस पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों एवं परियोजना निदेशक डूडा को लाभार्थियों की बैंक तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी ऋण लेने नहीं आ रहे हैं, उनके संबंध में बैंक लिखित सूचना उपलब्ध कराएं तथा एक निर्धारित तिथि तय कर ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों को बैंक ले जाकर ऋण वितरण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए।
जिलाधिकारी ने बैंकर्स को प्रतिदिन पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करने तथा 15 अगस्त तक सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और पात्र स्ट्रीट वेंडरों को इसका लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों की जिम्मेदारी है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, योजना के सत्यापन से जुड़े लेखपाल, परियोजना निदेशक डूडा श्री अरविंद पांडे तथा सभी संबंधित बैंकर्स उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश नगरीय क्षेत्र के मुख्य मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त कराएं सभी अधिशासी अधिकारी-:- जिला अधिकारी सत्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले लेखपालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी। जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधीन संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 एवं प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स (पीएम स्वनिधि) योजना की निकायवार एवं बैंकवार प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों एवं निकायों में प्राप्त आवेदनों तथा उनके सत्यापन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। परियोजना निदेशक डूडा श्री अरविंद पांडे ने बताया कि जांच हेतु कुल 46,886 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 10,890 आवेदन तहसील स्तर तथा 14,431 आवेदन निकाय स्तर पर सत्यापन हेतु लंबित हैं। इस प्रकार कुल 25,321 आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित पाए गए। समीक्षा के दौरान तहसील एवं निकाय स्तर के आंकड़ों में अंतर (मिसमैच) पाए जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निकायों से प्राप्त सभी आवेदनों का पुनः परीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुल प्राप्त आवेदनों, सत्यापित आवेदनों एवं लंबित मामलों का मिलान कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही लेखपालों द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिशासी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आंकड़ों का मिलान कराने के निर्देश दिए। समीक्षा में मोहम्मदाबाद गोहना एवं मऊ सदर तहसीलों के अंतर्गत नगर निकायों में सत्यापन कार्य लंबित पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ दिया जाए तथा अपात्र व्यक्तियों को किसी भी दशा में लाभान्वित न किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्रता की जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ की जाए तथा सभी आंकड़े तर्कसंगत एवं प्रमाणिक हों। जियो टैगिंग की समीक्षा में बताया गया कि कुल 5,180 आवासों की जियो टैगिंग के सापेक्ष 1,005 आवासों की जियो टैगिंग अभी शेष है। जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाले लेखपालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा एक सप्ताह के भीतर समस्त लंबित जियो टैगिंग पूर्ण कराने को कहा। लेखपालवार समीक्षा के दौरान उप जिलाधिकारी सदर को डाटा का मिलान कर संबंधित लेखपालों को अंतिम चेतावनी जारी करने तथा 10 दिनों में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन लाभार्थियों ने प्रथम किस्त प्राप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उन्हें चिन्हित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्री-वेरिफिकेशन जियो टैगिंग की समीक्षा में 2,088 के सापेक्ष मात्र 411 प्रकरणों में कार्य पूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा समस्त लेखपालों को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रथम ऋण के लिए निर्धारित 19,275 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 15,347 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 14,545 ऋण स्वीकृत तथा 14,361 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है। लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त न होने पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को स्ट्रीट वेंडरों से संपर्क कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों के आवेदन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैंकवार लंबित ऋण वितरण की समीक्षा में बैंक अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के बैंक न पहुंचने की बात कही गई। इस पर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों एवं परियोजना निदेशक डूडा को लाभार्थियों की बैंक तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लाभार्थी ऋण लेने नहीं आ रहे हैं, उनके संबंध में बैंक लिखित सूचना उपलब्ध कराएं तथा एक निर्धारित तिथि तय कर ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों को बैंक ले जाकर ऋण वितरण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए। जिलाधिकारी ने बैंकर्स को प्रतिदिन पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करने तथा 15 अगस्त तक सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और पात्र स्ट्रीट वेंडरों को इसका लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों की जिम्मेदारी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, योजना के सत्यापन से जुड़े लेखपाल, परियोजना निदेशक डूडा श्री अरविंद पांडे तथा सभी संबंधित बैंकर्स उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 4, 2026