मऊ में छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, पुलिसकर्मियों को दिए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश
मऊ में छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, पुलिसकर्मियों की तैनाती और भीड़ प्रबंधन का निरीक्षण किया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने तथा श्रद्धालुओं के आवागमन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने और श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने को कहा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।