टिहरी: टिहरी गढ़वाल में विकास कार्यों की सख्त टाइमलाइन, सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश
टिहरी गढ़वाल में खनिज न्यास के तहत चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सकलाना मोटर मार्ग 30 नवंबर तक, चमियाला मोटर मार्ग 30 दिसंबर तक पूरा होना अनिवार्य। साथ ही अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार भी 30 नवंबर तक।