गुन्नौर: गांव सिंघौला के चेत सिंह निवासी ग्रामीण ने आठ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौला चेत सिंह निवासी विक्रम पुत्र रामचंद्र ने रविवार दोपहर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली विवाद के चलते आठ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। आरोप है कि बचाने आई पीड़ित की पत्नी राजवती के साथ भी मारपीट की है। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।