बेलतरा: बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, सोते समय सर्पदंश के बाद सिम्स में इलाज के दौरान गौरव ने तोड़ा दम
बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा, मौत सोते समय सर्पदंश के बाद सिम्स में इलाज के दौरान गौरव ने तोड़ा दम सोमवार रात ढेका के नयापारा में बिस्तर में छिपे करैत सांप ने 10 वर्षीय गौरव चंद्राकर को डस लिया। परिजन उसे तत्काल सिम्स अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के अनुसार दो महीने में सर्पदंश के 46 मामले।