थाना कादरीगेट के मोहल्ला बगिया में 24 वर्षीय आकाश पुत्र गंगाराम किराए की मकान में रहकर हलवाई का काम करता है। वह घर के बाहर बैठा हुआ था।तभी मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग आए और लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर आकाश की भाभी अंजली और भाई निकाल कर बाहर आए तभी दबंग जान माल की धमकी देकर भाग गए। पुलिस से शिकायत की।घायल आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया।