राजसमंद में मृत्यु के बाद देहदान कर अमर हो गए उमाशंकर दाधीच #rajsamandnews
राजसमंद। कांकरोली निवासी उमाशंकर दाधीच मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संदेश दे गए। देहदान के संकल्प को पूरा करते हुए परिजनों ने उनकी पार्थिव देह समाजजनों की उपस्थिति में आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर को सुपुर्द की। दाधीच ने वर्ष 2024 में देहदान का संकल्प लिया था। उनका मानना था कि मृत्यु के बाद भी शरीर मेडिकल विद्यार्थियों के अध्ययन और बेहतर चिकित्सकों के निर्माण में काम आ सकता है। उनके इस प्रेरणादायी निर्णय से क्षेत्र में देहदान के प्रति जागरूकता का संदेश गया है।
Rajsamandnews
UmaShankarDadhich
DehDaanRajsamand
Humanity
BodyDonationRajsamand
Jaivarddhannews
Nathdwara, Rajsamand | Nov 7, 2026