कोटवा: कोटवा थाना परिसर में शुक्रवार को व्यवसायिक संघ के सदस्यों के साथ थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
कोटवा थाना परिसर में शुक्रवार को व्यवसायिक संघ के सदस्यों के साथ थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया व्यवसायियों से हर बिंदु पर चर्चा हुई। जिसमें संघ के लोगो से कहा गया कि पुलिस हमेशा तैयार हैं।आप लोग अपने संस्थानों के आस पास सीसीटीवी कैमरा लगाए,साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।