कोटवा पुलिस आधा दर्जन मामले में न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी कुंदन कुमार यादव हैं। जिसके ऊपर कोटवा थाना में आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। जिसमे बाइक चोरी,बोलेरो चोरी व उत्पाद अधियनम के तहत मामले दर्ज है। जिसमे पुलिस तीन वर्षों से गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही थी।